13 May 2021 04:06 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
अशोक गहलोत व उनकी पत्नी सुनीता गहलोत दोनो की रिपोर्ट अब नेगेटिव आई है। पिछले दिनों दोनों कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। विधायक संयम लोढ़ा ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है।
विधायक संयम लोढ़ा ने ट्वीट कर कहा कि जन-जन के आशीर्वाद से आप दोनों स्वस्थ हुए। संक्रमित होने के बाद भी मुख्यमंत्री आपने राजस्थान के लोगों की देखभाल में रात दिन एक किया। आशा करते है कि शीघ्र ही वक्त बदलेगा और जन जीवन में रौनक लौटेगी। गौरतलब है कि 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत कोरोना पॉजिटिव हुई थी। उसके एक दिन बााद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।
उसके बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने आप को आइसोलेट कर लिया था। सीएम गहलोत आइसोलेट रहते हुए कोरोना से जुड़े सभी फीडबैक ले रहे थे। इतना ही नहीं पॉजिटिव होने के बाद भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हर दिन करीब तीन से चार बैठेक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कर रहे थे। सीएम गहलोत लगातार अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सर्वदलीय राजनीतिक पार्टियों, यहां तक की ग्राम पंचायत स्तर के पंच सरपंच से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सुझाव दिए थे।

RELATED ARTICLES
11 March 2022 11:35 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com