17 February 2022 12:47 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार देश के उत्तर प्रदेश राज्य से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है जहां पर एक शादी समारोह के दौरान दुर्घटना वश 13 लोगों की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से कुशीनगर में, दुर्घटना वश दो महिलाओं वह बच्चों सहित 13 लोगों की मृत्यु हो गई। अधिकारियों के मुताबिक शादी में महिलाएं व बच्चे शादी के दौरान एक पुराने कुएं पर ढके हुए स्लैब पर बैठे थे, स्लैब वजन से नीचे गिर गया और ऊपर बैठे लोग कुएं में जाकर गिर गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया उनमें 13 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना में कई लोगों के चोटे भी आई। गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में 13 लोगों की मृत्यु हो चुकी है घटना कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया में बीती रात को घटित हुई। करीब रात्रि 8:00 बजे के आसपास। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। वही मुख्यमंत्री योगी ने भी तुरंत सहायता का ऐलान किया व शोक व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
04 October 2023 01:36 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com