25 January 2023 04:39 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर, 25 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बुधवार को जयपुर के हरिश्चंद्र माथुर लोक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल कलराज मिश्र थे। मुख्य सचिव उषा शर्मा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता, एचसीएम रीपा के महानिदेशक हेमंत गेरा तथा जयपुर के जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आचार्य को यह सम्मान मतदाता जागरूकता की दिशा में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की लिए प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न दिया गया। कार्यक्रम में पांच जिला निर्वाचन अधिकारियों सहित कुल 29 जनों का सम्मान विभिन्न श्रेणियों में किया गया। आचार्य को पूर्व में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रमों में तीन बार सम्मानित किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com