28 April 2023 04:02 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,बीकानेर की एक अदालत से अभियुक्त फरार हो गया। उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश देते हुए आवाज लगाई तो वो अदालत परिसर में नहीं था। अब सदर पुलिस देशनोक निवासी इस अभियुक्त की तलाश कर रही है।
गांधी नगर रहने वाले राजेंद्र सिंह यादव ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया कि देशनोक के मुंदड़ा कुआ के पास रहने वाले धीरज दान को अदालत में पेश किया गया था। ज्यादा भीड़ होने के कारण इसमें विलंब हो गया। धीरज को जब आवाज देकर बुलाया गया तो वो वहां नहीं था। आसपास ढूंढा गया लेकिन वो नहीं मिला। इसके बाद पेशकार यादव ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया। मामले की जांच कर रहे एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि एक पुराने मामले में उसकी पेशी हुई थी। अदालत की कार्रवाई के दौरान ही वो फरार हो गया। अब उसकी तलाश हो रही है। कोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद भी ली जा सकती है। धीरज दान को एक पुराने मामले में अदालत में पेश किया गया था। जिसमें उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए थे। अब उसे अदालत से फरार होने के मामले में कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES
15 April 2024 09:19 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com