12 September 2021 10:15 AM

रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान स्टेशन व ट्रेन में होने वाली असुविधा / शिकायतों के शीघ्र समाधान करने के लिए रेलवे द्वारा विभिन्न स्तरों पर कार्य किये जा रहे हैं ताकि यात्रियों को तुरन्त राहत मिल सकें। इसी क्रम में 16 जुलाई 2019 को सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर एकीकृत रेल मदद पोर्टल की शुरुआत की गई।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेट शशि किरण के अनुसार रेल यात्री अपनी यात्रा के दौरान मोबाईल ऐप्प, वेबसाइट, एसएमएस, 139 हेल्पलाईन, ई-मेल, सोशल मीडिया इत्यादि सभी माध्यमों से रेल मदद पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। सभी शिकायतें एक ही जगह पर रेल मदद पोर्टल पर प्राप्त होने से यात्रियों की शिकायतों / समस्याओं/ शंकाओं के समाधान में अत्यधिक तेजी आयी है। वर्तमान में उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा रेल मदद पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निपटान औसतन 30 मिनट में किया जा रहा
अप्रैल 2021 से अगस्त 2021 की अवधि में उत्तर पश्चिम रेलवे को रेल मदद पोर्टल पर 10443 विभिन्न तरह की शिकायते प्राप्त हुई जिनका निस्तारण शत प्रतिशत औसत समय 30 मिनट में किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे को रेल मदद पोर्टल पर यात्रियों की 2648 प्रतिक्रियायें भी (Feedback) प्राप्त हुई, जो यात्रियों द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की शिकायतों के समाधान के लिये दी गई। उक्त प्राप्त प्रतिक्रियायो (Feedback) में 1526 प्रतिक्रियायें अति उत्कृष्ट य 695 उत्कृष्ट (Satisfactory ) के रूप में प्राप्त हुई।
उत्तर पश्चिम रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हमेशा प्रयासरत हैं।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com