08 September 2022 03:36 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर, चूरू शहर में आइसक्रीम का ठेला लगाने वाले एक व्यक्ति के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। युवकों ने उसका ठेला भी पलट दिया और गल्ले में रखे 8 हजार रुपए भी छीनकर ले गए। घायल ने परिजनों को इसकी सूचना दी तो उसका बेटा मौके पर पहुंचा और घायल को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल से घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, घायल गणेश सैनी ने रिपोर्ट दी है। उसने बताया कि वह शहर में पंखा सर्किल के पास आइसक्रीम और बर्फ के गोले का ठेला लगाता है। बुधवार शाम कुछ युवक गोला खाने आए थे। गोले के रुपए मांगने पर युवक नाराज हो गए। कुछ देर बाद सभी युवक वापस आए और मेरे साथ थप्पड़-मुक्कों से मारपीट करने लगे। उन्होंने मेरा ठेला पलट दिया और गल्ले में रखे 8 हजार रुपए निकाल कर ले गए। ठेला पलटने से सामान खराब हो गया।

RELATED ARTICLES
04 November 2023 07:08 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com