26 February 2022 01:37 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर 26 फरवरी। कृषि महाविद्यालय बीकानेर में राष्ट्रीय उच्च शिक्षा परियोजना (नाहेप) के अंतर्गत ग्रामीण युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में मशरूम उत्पादन विषय पर सात दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। निदेशक एवं प्रोफेसर डॉ दाताराम ने बताया कि यह प्रशिक्षण 26 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित किया जाएगा और इस अवधि में मशरूम उत्पादन के विभिन्न आयामों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
इस सैद्धांतिक व प्रयोगिक प्रशिक्षण हेतु कई किसानों ने रुचि दिखाई है 60 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। बहुत ही कम समय में स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की नवस्थापित मशरूम यूनिट ने 150 किलो मशरूम और 120 किलो बीज विक्रय कर सराहनीय प्रदर्शन किया है। युवा किसानों को बताया गया की मशरूम यूनिट में अब तक सैकड़ों लोग भ्रमण कर चुके है और टेलीफोन कर कई युवा उद्यमी सलाह लेते रहते है।

RELATED ARTICLES
24 December 2021 06:16 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com