24 February 2022 04:28 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। इसके तुरंत बाद ही यूक्रेन में विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके (लुहांस्क-डोनेट्स्क) और राजधानी कीव में जोरदार धमाके हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रमातोस्क में 2 धमाके सुने गए हैं। कुल 12 जगहों पर हमला होने की खबर है। इनमें मोलडोवा, ओदेसा, रोमानिया, खार्किव, वोरोन्जे, बुखारेस्ट शहर शामिल हैं।
पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में हुए धमाके
यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार, रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव के पास सैन्य ठिकानों, एयरफील्ड, एयर डिफेंस फैसिलिटीज में क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। दक्षिण में, रूसी सैनिक ओडेसा के रास्ते अंदर आ रहे हैं। पूर्वी यूक्रेन में, रूसी मिसाइलों ने खार्किव और निप्रो को निशाना बनाया और क्रमातोस्क में जोरदार धमाकों की जानकारी मिली है।
मुख्य रूप से देश के पूर्वी और दक्षिणी इलाके में हमले हुए हैं। बयान में कहा गया है कि कई विमानों और हवाई अड्डों को निशाना बनाया गया है। बॉरिस्पिल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भी हमला हुआ है। यहां धमाकों की तेज आवाज सुनाई दी है। पुतिन ने दी दुनिया को दखल न देने की धमकी
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने सैन्य कार्रवाई का ऐलान करते हुए धमकी भी दी कि कोई इस मामले में दखल ना दे, वरना अंजाम बुरा होगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन-रूस के युद्ध को टाला नहीं जा सकता। इसलिए रूस स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन लॉन्च कर रहा है। इसका लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है। रूसी राष्ट्रपति का कहना है कि यूक्रेनी सेना हथियार डाले और वापस जाए।
रूस का दावा- हम यूक्रेनी शहर नहीं, सैन्य ठिकाने तबाह कर रहे हैं
यूक्रेन में मिसाइल अटैक और धमाकों के बीच रूस ने बयान जारी किया है। रूस ने कहा कि हमारे निशाने पर यूक्रेन के शहर नहीं है। हमारे हथियार यूक्रेन के सैन्य ठिकानों, एयरफील्ड, एयर डिफेंस फैसिलिटीज और एविएशन को तबाह कर रहे हैं। यूक्रेन की जनता पर कोई खतरा नहीं है।
पुतिन के ऐलान के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस कदम की निंदा की। बाइडेन ने कहा- पुतिन के फैसले का बहुत बुरा नतीजा निकलेगा। पूरी दुनिया हमारे साथ है, इस कदम का जवाब देंगे।

RELATED ARTICLES
07 November 2021 09:27 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com