28 October 2022 12:23 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
विद्या भारती विद्यालय आदर्श विद्या मन्दिर नोखा के पूर्व छात्र परिषद का गुरुवार को स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व छात्र आरएएस शिवेन्द्रसिंह राठौड़, मुख्य वक्ता विद्या भारती जोधपुर प्रान्त सचिव महेन्द्र कुमार दवे, कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रबन्ध समिति नोखा के सदस्य आनन्दी लाल बजाज थे।प्रधानाचार्य मूलचंद तावणिया ने बताया कि आदर्श विद्या मन्दिर में अध्ययन कर चुके सभी लोगों को निमंत्रण दिया गया था। जिसमें 500 के लगभग लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। आगे भी इसी प्रकार का स्नेह मिलन प्रतिवर्ष आयोजित किया जाएगा। पूर्व छात्र परिषद द्वारा विद्या मन्दिर में 2 करोड़ की लागत से विशाल हॉल बनाने की घोषणा की गई। जिसमें इंडोर गेम की समस्त सामग्री होगी पूर्व छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें गीत, कविता, बांसुरी, तबला आदि को मनमोहक प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों ने विद्यालय समय की मधुर स्मृतियों को याद किया। विशिष्ट अतिथि शिवेन्द्र सिंह ने बताया कि विद्या मन्दिर के संस्कार, चरित्र, और समय समय पर आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियां ही उसकी सफलता में अहम भूमिका निभाई हैं। पूर्व छात्र परिषद का प्रतिवेदन सतीश कुमार झंवर ने रखा। मुख्य वक्ता महेन्द्र कुमार दवे ने बताया की पूर्व छात्र परिषद समाज परिवर्तन के कार्य में लगी हैं पूर्व छात्र परिषद से चार प्रकार के कार्यों का आह्वान किया। जिसमें व्यक्तिगत कार्य को ईमानदारी और प्रमाणिकता से पूर्ण करना, अपनी ज्ञान परम्परा को अपनी दूसरी पीढ़ी में स्थनांतरित करना, सामाजिक कार्य में स्वयं को जोड़ना, जब भी समय मिले, तब विद्यालय में आवागमन बढ़ाएं।पूर्व छात्र परिषद प्रमुख छैलूदान चारण ने बताया कि आदर्श शिक्षण संस्थान के संरक्षक शिवनारायण झंवर, जिला सचिव बुधराम गरवा, नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई प्रबन्ध समिति आदर्श विद्या मन्दिर नोखा के मुरलीमनोहर मोहता, रामूराम सियाग, अनिल कुमार जैन, ललित करवा भागचंद बिश्नोई, भगवाना राम, चन्द्रकला चौधरी आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
14 December 2022 02:54 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com