14 June 2024 04:34 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
बीकानेर। भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से एक बार फिर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बच्चा अस्पताल के पास स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा का चश्मा कोई शरारती तत्व उतारकर ले गया। आज सुबह जब अंबेडकर संरक्षण समिति के कार्यकर्ता जब सर्किल की साफ सफाई करने पहुंचे तो उन्हें बाबा साहब की मूर्ति का चश्मा गायब मिला। जिसके बाद बाबा साहब के अनुयायियों ने सदर थाने पहुंचकर बाबा साहेब की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ करने शरारती तत्वों के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके उनके ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
10 July 2023 06:15 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com