29 July 2022 04:27 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की कोर्ट में पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्रा के बेटे और एक लाख के ईनामी विष्णु मिश्रा एसटीएफ ने पेश किया. बुधवार को रात एसटीएफ उन्हें पुणे से लेकर पहुंची थी. विष्णु मिश्रा को पुणे से अरेस्ट करने के बाद एसटीएफ ने भदोही के कोर्ट में पेश किया है. इसके बाद विष्णु मिश्रा को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. मामले में अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी.बता दें कि पूर्व विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा को सामूहिक दुष्कर्म और रिश्तेदार की प्रॉपर्टी हड़पने के मामले में कोर्ट में पेश किया गया था. 2020 में इन दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज हुए थे जिन मामलों में विष्णु मिश्रा फरार चल रहा था. विष्णु मिश्रा पर एक लाख रुपया का इनाम घोषित किया गया था.

RELATED ARTICLES
20 April 2022 11:13 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com