30 November 2022 11:29 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बीकानेर में काले झंडे दिखाने का प्रयास किया गया। गहलोत के काफिले के आगे आकर काले झंडे दिखाने से पहले ही पुलिस ने तीन युवकों को दबोच लिया, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष वेद व्यास भी शामिल है। आमतौर पर पुलिस ऐसे मामलों में शाम तक जमानत पर रिहा कर देती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।दरअसल, मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए भाजयुमो के शहर अध्यक्ष वेद व्यास अपने दो साथियों ऋषि पारीक व दुष्यंत सिंह तंवर के साथ डूंगर कॉलेज के मैदान में पहुंच गए। वहां काफी देर तक दीवार के पीछे रहे। जैसे ही मुख्यमंत्री गहलोत इस मार्ग पर आए, वैसे ही दीवार फांदकर काले झंडे दिखाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस मुस्तैद थी और तीनों को दबोच लिया। बाद में इन तीनों को जयनारायण व्यास पुलिस के हवाले कर दिया गया।आमतौर पर शांतिभंग के मामले में गिरफ्तार करते हुए ऐसे युवकों को शाम तक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके जमानत पर रिहा कर दिया जाता है। इस बार प्रशासन ने वेद व्यास, ऋषि पारीक और दुष्यंत सिंह तंवर को शाम को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश नहीं किया। बताया जा रहा है कि दो दिन से पुलिस प्रशासन समझाइश करके काले झंडे नहीं दिखाने की सलाह देता रहा। इसके बाद भी तीनों ने ये प्रयास किया।बताया जा रहा है कि पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी एकत्र करने शुरू किए हैं ताकि मामले में आगे कार्रवाई की जा सके। फिलहाल पुलिस ने किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया है, बल्कि शांति भंग के आरोप में ही तीनों को हिरासत में लिया है। अब से पहले ये तीनों कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द डोटासरा को भी काले झंडे दिखा चुके हैं।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com