13 June 2022 12:28 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर में भी अपराध का ग्राफ चढ़ रहा है। दो अलग अलग मामले दर्ज हुए है। एक विवाहिता ने नन्दोई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। अन्य मामले में विवाहिता को मारपीट कर छत्त से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर दो अलग-अलग थानों में मामले दर्ज किए गए है।
बीकानेर की पांचू पुलिस को दुष्कर्म पीडि़ता विवाहिता ने रिपोर्ट दी है। थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि दुष्कर्म पीडि़त विवाहिता का आरोप है कि नन्दोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि पति व ससुर-सास ने दहेज के लिए उसको प्रताडि़त किया है।
अन्य विवाहिता ने महिला पुलिस थाने को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बाल निकेतन स्कूल के निकट भीनासर में रहने वाले रोहित, कांतिलाल, निर्मला, ललिता व मोनिका पर आरोप लगाया है। रिपोर्ट में विवाहिता ने बताया कि शादी के बाद कुछ दिन तो ठीकठाक रहा, किंतु उसके बाद दहेज को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों की ओर से अलग-अलग डिमांड आनी शुरू हो गई। आरोप है कि जब ससुराल वालों की डिमांड वह पूरी नहीं कर पाई तो उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसको जान से मारने की नीयत से छत्त से नीचे फेंक दिया तथा अभद्रता करते हुए गाली-गलौच भी की।

RELATED ARTICLES
10 December 2022 12:57 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com