02 March 2022 12:31 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि पर भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन ने कमाल कर दिया। 10 मिनट में 11.7 लाख दीये जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले दिवाली पर अयोध्या में 9 लाख दीये जलाकर रिकॉर्ड बनाया गया था। उज्जैन ने अयोध्या का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। कुछ समय के लिए पूरा शहर दीयों की रोशनी से जगमगा गया। ऐसा लगा, जैसे लाखों बल्ब एक साथ जला दिए गए हों।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की 5 सदस्यीय टीम ने जैसे ही रिकॉर्ड की घोषणा की, पूरे शहर में आतिशबाजियां होने लगीं। आसमान में पटाखे फूटने लगे। शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव में उज्जैन नगरी फाल्गुन में दिवाली सी जगमग हुई।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ 11 दीपक जलाकर इसका शुभारंभ किया। इसके बाद सायरन बजते ही 14 हजार स्वयंसेवक दीयों को जलाने में जुट गए। इसके अलावा लोगों ने घर-घर और अपने प्रतिष्ठानों पर भी दिवाली की तरह दीपक जलाए। दावा है कि उज्जैन शहर में 21 लाख दीये जलाए गए। यहां 5 ड्रोन से निगरानी की गई।

RELATED ARTICLES
04 November 2022 01:15 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com