24 January 2022 05:49 PM
जोग संजोग टाइम्स, `
राजस्थान, राजस्थान मे अब फिर से शीतलहर का जोर दिखाई देने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के बाद अगले चार दिन तक शीतलहर का पहरा रहने के साथ ही कुछ इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग की माने तो न्यूनतम तापमान में अगले 48 घंटों के दौरान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। राज्य के शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर व उदयपुर सम्भाग के कुछ भागों में 28 जनवरी तक शीतलहर चलने की सम्भावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान कहीं-कहीं 2 से 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
4 डिग्री तक गिरा तापमान जनवरी सबसे अधिक शीतलहर पड़ी है और बारिश का रेकाॅर्ड भी टूटा है। महीने के अंत में सर्दी फिर से तीखे तेवर दिखाएगी। हालात यह हो गए हैं कि माउंंट आबू में का तापमान फिर से माइनस में दर्ज किया गया है और कुछ स्थानों पर तापमान में कमी आने से बर्फ जमने लगी है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कुछ स्थानों पर 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे कम न्यूनतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 3.3 डिग्री सेल्सियस व सबसे कम अधिकतम तापमान सीकर में 13.5 डिग्री से. (औसत से -9.3 डिग्री) दर्ज किया गया है।
माउंट आबू माइनस 4 पर राजस्थान में बीती रात सबसे कम तापमान माउंटआबू का दर्ज किया गया। तापमान माइनस चार डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जयपुर के जोबनेर का पारा 0.5 डिग्री जमाव बिंदु के नजदीक दर्ज किया गया। उधर, राजधानी जयपुर का पारा बीते 24 घंटे में 3.5 डिग्री की गिरावट क साथ 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीकर का पारा 4, चूरू 7, बीकानेर का 6.5, फतेहपुर का 4.4, करौली का पारा 3.5, अलवर का 5.8, चित्तौड का 3.3, जैसलमेर का 7.1, जोधपुर का 6.6, गंगानगर का 9.3, नागौर का 5.6, बारां का 4.4 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।
28 जनवरी तक राहत नहीं मौसम विभाग की माने तो मौसम साफ रहने की स्थिति में राजस्थान के तीन संभागों में शीतलहर का पहरा रहेगा। इसके साथ ही पूरी शेखावाटी शीतलहर की चपेट में रहेगी। बतादें कि शेखावाटी में वैसे ही सर्दी का सितम सबसे ज्यादा रहता है और अब आगामी चार दिनों तक शीतलहर जमकर परेशान करेगी। उधर, सोमवार को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, झुंझुनू, सीकर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में कहीं कहीं पर घने कोहरे की संभावना है।

RELATED ARTICLES
08 March 2023 01:02 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com