23 December 2021 01:16 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दादिया थाने का हिस्ट्रीशीटर है। सीकर और जयपुर के कई थानों में 21 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी घटना के बाद से ही फरार था। दादिया थाना अधिकारी सुभाष चंद पूनिया ने बताया कि 21 अक्टूबर को कुड़ली गांव के रहने वाले अशोक कुमार जाट ने मामला दर्ज करवाया था। उसने बताया कि 20 अक्टूबर की रात वह अपने परिवार के साथ घर पर सो रहा था। रात करीब 2 बजे पिकअप में गांव के ही फूलचंद,अनिल,हरिराम के साथ 6 बदमाश आए। गाड़ी की टक्कर देकर घर का मेन गेट तोड़ दिया। घर के अंदर पत्थर और दारू की बोतलें फेंकी। बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपी अनिल उर्फ भोला (32) निवासी दौलतपुरा को गिरफ्तार किया गया है। थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। आज अपने परिजनों से मिलने घर आया। ऐसे में घर पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल मामले में अनुसंधान जारी है।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
07 April 2022 05:32 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com