15 April 2023 04:18 PM

जोग संजोग टाइम्स,
राजस्थान में मौसम गर्म हो गया है। प्रदेश में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। शुक्रवार को हनुमानगढ़, गंगानगर, टोंक, कोटा और पिलानी समेत 17 शहरों में दिन का तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया.
हालांकि, मौसम विभाग ने तीन दिन बाद राजस्थान में धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना जताई है। 18-19 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है, जो उत्तर पश्चिमी राजस्थान के आठ जिलों में देखा जा सकता है।
आज राजस्थान के ज्यादातर शहरों में मौसम शुष्क है और सुबह से ही तेज धूप पड़ रही है। बीती रात अजमेर, बाड़मेर, बीकानेर और कोटा में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। इससे पहले राज्य के 17 जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा था.
सबसे गर्म पारा गंगानगर जिले में रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. उधर, हनुमानगढ़ में इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और यह 40.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाओं के कारण राजस्थान में गर्मी बढ़ गई है. गर्मी का असर अगले 3 दिन 17 अप्रैल तक रहेगा। 18 अप्रैल से मौसम फिर बदलेगा, जिससे तापमान में मामूली कमी आने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
27 November 2021 09:50 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com