24 January 2023 01:38 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर , यूथ कांग्रेस राजस्थान के चुनाव के लिए अंतिम लिस्ट तैयार हो गई है। यूथ कांग्रेस के चुनाव के लिए 22 जनवरी तक नामांकनों पर अंतिम निर्णण लिया जाना था। इसके बाद अब राजस्थान में यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के लिए 16 दावेदार रह गए हैं। इन 16 दावेदारों में से यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और उसकी पूरी कार्यकारिणी तय होगी। प्रदेशाध्यक्ष के लिए 29 लोगों ने नामांकन भरे थे। इनमें से इन 16 दावेदारों को फाइनल किया गया है।
यूथ कांग्रेस चुनाव के लिए अब 28 जनवरी से वोटिंग और मेम्बरशिप शुरू हो जाएगी। इस बार मेम्बरशिप ही वोटिंग है। दोनों का प्रोसेस एक साथ है। ऐसे में 27 जनवरी तक यूथ कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष, महासचिव, जिलाध्यक्ष और विधानसभा की अलग-अलग कार्यकारिणियों के लिए वोट करेंगे। 27 फरवरी के बाद मतों की गिनती और फिर राजस्थान में यूथ कांग्रेस की नई टीम तैयार हो जाएगी।
जिसने नॉमिनेशन पहले भरा उसे पहला बैलेट
यूथ कांग्रेस ने इस बार वोटिंग के लिए बैलेट नम्बर देने का सिस्टम बदला है। अबतक जो प्रत्याशी चुनाव की दावेदारी में होते थे। उन्हें एलफाबेट के अनुसार बैलेट दिया जाता था। मगर इस बार ऐसा नहीं है। जिसने सबसे पहले नामांकन दाखिल किया और अगर उसका फॉर्म मंजूर हो गया तो उसे सबसे पहला नम्बर दिया गया है। ऐसे में वोटर जब वोट करेगा तो उसे सबसे ऊपर वही दिखेगा जिसने सबसे पहले नामांकन भरा था। जिसने सबसे आखिर में भरा वह सबसे आखिर में दिखेगा।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
15 January 2024 05:11 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com