05 September 2023 03:13 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर, गंगाशहर थाने के पीछे एक मकान में मंगलवार सुबह घरेलू गैस सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण विस्फोट हो गया, जिससे एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। विस्फोट की सूचना मिलने पर गंगाशहर थाना प्रभारी मुकेश सोनी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बीकानेर के पीबीएमबी अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है.
गंगाशहर थाना प्रभारी परमेश्वर सुथार ने बताया कि फूलसाराम पुत्र मूलचंद की पत्नी मंजू नाश्ता बनाने के लिए उठी. जैसे ही उसने गैस सिलेंडर चालू किया तो उसमें आग लग गई। अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश में मूलचंद उसे बचाने के लिए दौड़े और इस घटना के दौरान उनका 6 साल का बेटा भी आग की चपेट में आ गया. बताया जा रहा है कि रात में गैस लीक हो गई और महिला रसोई में गैस चालू कर चाय-नाश्ता बना रही थी तभी यह हादसा हो गया। इस घटना में महिला और उसके 6 साल के बेटे को गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल पीबीएमबी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

RELATED ARTICLES
27 February 2023 06:36 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com