22 May 2022 03:30 PM

जोग संजोग टाइम्स,बीकानेर
नोखा के हिम्मटसर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक किसान की मंगलवार को सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है, जिसके चलते मंगलवार तड़के खेत में सो रहे युवक के सीने में दो गोली मार दी और युवक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जहां से पोस्टमार्टम के लिए शव बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया।
उधर, इस हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। जिस कारण मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार तड़के चार बजे कुछ लोग एक जीप में सवार होकर रामेश्वर बिश्नोई के खेत में पहुंचे। जहां रामेश्वर सो रहा था। हमलावरों ने उसके सीने में एक के बाद एक दो गोली मार दी। कुछ देर के बाद उसने दम तोड़ दिया। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गए।
गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। मौके पर आए तब तक रामेश्वर दम तोड़ चुका था। हमलावरों का अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही नोखा पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी। तब तक हत्यारे फरार हो चुके थे। सुबह दस बजे तक भी पुलिस के हाथ कोई नहीं लगा था। दरअसल, पुलिस इस मामले में मृतक का शव कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल पहुंची। जहां उसका पोस्टमार्टम अब हो रहा है।
कारण का खुलासा नहीं: हत्या किसी जमीनी विवाद के चलते हुई है या फिर किसी पारिवारिक विवाद के चलते, इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। हत्यारों की संख्या चार से पांच बताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही हत्या करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना स्थल से पुलिस कुछ सुराग जुटाने में लगी हुई है।

RELATED ARTICLES
23 September 2022 01:19 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com