09 August 2022 04:03 PM

जोग संजोग टाइम्स,
चूरू के दूधवाखारा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एनएच 52 पर चलते ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे आ रहा ट्रक ट्रेलर से टकरा गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह दूधवाखारा पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। दूधवाखारा पुलिस थाना के हेड कॉन्स्टेबल रामनारायण और कॉन्स्टेबल नरेश कुमार तेतरवाल ने बताया कि भिरड़ाना फतेहाबाद हरियाणा निवासी मुकेश कुमार ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई पप्पू सिंह (27) और कंडक्टर सुभाष (21) जयपुर से ट्रक में सब्जी लेकर सिरसा जा रहे थे। रास्ते में एनएच 52 पर ढाढर टोल नाका से आगे सड़क पर चल रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे चल रहा ट्रक ट्रेलर में घुस गया।

RELATED ARTICLES
04 August 2023 10:44 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com