29 September 2023 10:34 AM

बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीकानेर अब 30 सितंबर को आएंगे। सीएम 30 को एमएम ग्राउंड में पापड़-भुजिया व्यापारियों से डेढ़ घंटे तक संवाद करेंगे। कुछ देर टीवी कॉनक्लेव के बाद सवा चार बजे वापस लौट जाएंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर शहर कांग्रेस ने पदाधिकारियो की बैठक शुक्रवार को आयोजित है। इसमें बी डी कल्ला के अलावा और भी लोग मोजूद रहेंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने बताया कि पीसीसी, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक और विधानसभा प्रत्याशी रह चुके, लोकसभा प्रत्याशी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, चारो ब्लोक अध्यक्ष, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, पूरी शहर कार्यकारिणी, यूथ, महिला, सेवादल, एनएसयूआई के मुखिया और मंडल अध्यक्ष भी मोजूद रहेंगे। पार्टी के जानकार बताते हैं कि अब सीएम का एक ही कार्यक्रम है।
एमएम ग्राउंड में संवाद कार्यक्रम ही होगा लेकिन संवाद के साथ पार्टी के लोग भी एकत्र करने के लिए भीतरी इशारा किया गया है। इसलिए सीएम हो सकता यहां संबोधन भी करेंगे। इसीलिए शहर कांग्रेस कमेटी ने कार्यकर्ताओ की मीटिंग बुलाई है ताकि भीड़ जुटा सकें। पहले एक कार्यक्रम लक्ष्मी निवास होटल में था और दूसरा एमएम ग्राउंड में। सीएम का कार्यक्रम एमएम ग्राउंड में रखने के पीछे भी शहर में चर्चाओ का बाजार गर्म है। अमूमन सीएम की सभा बीकानेर पूर्व क्षेत्र में या राजीव गांधी मार्ग पर होती आई है लेकिन इस बार पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आयोजन को लेकर भी कयास लगाए जाने लगे हैं।

RELATED ARTICLES
22 October 2025 10:52 AM
10 February 2022 12:33 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com