28 April 2023 04:06 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर , बीकानेर के सरकारी विभागों में हड़ताल में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल है,वहीं कुछ विभागों में कर्मचारी काम पर आ रहे हैं। ऐसे में इन कर्मचारियों पर ही काम का भार आ गया है। हड़ताल में शामिल कर्मचारियों की संख्या बीकानेर में अन्य जिलों की तुलना में कम है, इसके बाद भी यहां काम प्रभावित होने लगा है। पंजीयक एवं मुद्रांक कार्यालय में तो करोड़ों रुपए की रजिस्ट्री रुकी हुई है, जिससे सरकार को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। कलक्टरी सहित कई प्रमुख कार्यालयों में कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर है।लूणकरनसर में सूचना सहायक हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे तहसील के दो पंजीयन कार्यालयों में रजिस्ट्री व दस्तावेज पंजीयन ठप हो गया। अकेले लूणकरनसर में 2 करोड़ रुपए की रजिस्ट्री अटकी हुई है। पिछले 15 दिनाें से चल रही मंत्रालयिक कर्मचारियों की हड़ताल का पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग पर व्यापक असर पड़ा है। अकेले लूणकरनसर में विभाग के 6 मंत्रालयिक कर्मचारी, 2 सहायक प्रोग्रामर तथा सूचना सहायक हड़ताल में शामिल हाेने से विभाग के दो पंजीयन कार्यालयों की स्थिति बिगड़ गई है। आईटी संवर्ग के कार्मिकों ने 2 मई तक सामूहिक अवकाश तथा मांगें नहीं मानने पर 3 मई से जयपुर में महापड़ाव की चेतावनी दी है।
ये है कर्मचारियों की मांगे पदोन्नति के प्रथम पद वरिष्ठ सहायक की ग्रेड पे 2800 के स्थान पर 3600 करने की सबसे बड़ी मांग है। सहायक प्रशासनिक अधिकारी की ग्रेड पे 4200, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (राजपत्रित अधिकारी) की ग्रेड पे 4800, प्रशासनिक अधिकारी की ग्रेड पे 6600 एवं संस्थापन अधिकारी की ग्रेड पे 7600 करने की मांग भी रखी गई है। इसके अलावा भी कर्मचारियों के नवीन पद सृजित करने व तकनीकी सहायकों के ग्रेड में परिवर्तन करने की डिमांड भी शामिल की गई है।
बीकानेर से पैदल गए थे कर्मचारी
बीकानेर से कुछ कर्मचारी ग्रेड पे 3600 करने की मांग को लेकर बीकानेर से जयपुर तक पैदल गए थे। इन कर्मचारियों को पहले सरकार ने वार्ता के लिए बुलाया और आश्वासन दिया। ये आश्वासन पूरा नहीं हुआ तो ये कर्मचारी फिर से पैदल जयपुर गए। इसके बाद भी अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है।

RELATED ARTICLES
15 June 2021 01:01 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com