15 August 2021 11:04 AM
आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है और आजादी के जश्न में डूबा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। अब देश को संबोधित कर रहे हैं। आज का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि लाल किले पर पहली बार पुष्प वर्षा होगी। साथ ही साथ देश आजादी के 75वीं वर्षगांठ को 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तौर पर मना रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की आजादी का 75वां वर्ष मनाने के लिए मार्च 2021 में गुजरात के अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से 'आजादी का अमृत महोत्सव' शुरू किया था, जो 15 अगस्त, 2023 तक जारी रहेगा। राजधानी दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर फूल चढ़ाया और बापू को नमन किया। इसके बाद वह लाल किला पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वागत किया। पीएम मोदी ने तिरंगा फहराया। अब से उनका संबोधन हो रहा है।। इस मौके पर टोक्यो ओलंपिक में शामिल हुए खिलाड़ी भी हैं।
पीएम मोदी ने महापुरुषों को किया नमन, नेहरू का लिया नाम
लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आजादी के मौके पर सभी देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने सुभाषचंद्र से लेकर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई तक के सभी वीर शहीदों को नमन किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने जवाहर लाल नेहरू से लेकर लाल बहादुर शास्त्री का जिक्र किया और कहा कि देश इन सभी महापुरुषों का कर्जदार है और हमेशा याद रखेगा। पीएम मोदी ने कहा कि देश के अनगिनत लोगों ने इस राष्ट्र को बनाया है और आगे बढ़ाया है, उन्हें नमन। भारत ने सदियों तक मातृभूमि और संस्कृति और आजादी के लिए संघर्ष किया है। आजादी की ललक इस देश ने कभी नहीं छोड़ी।
पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर फहराया तिरंगा
आजादी के 75वें वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और पूरा देश जश्न में डूब गया। ।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com