26 April 2022 08:58 PM

जोग संजोग टाइम्स,
जयपुर में अम्बे एक्सप्रेस लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के 7.50 करोड़ के हीरे-जवाहारात 23 अप्रैल को चोरी हो गए। जांच में सामने आया कि कंपनी के कर्मचारियों को सप्ताहभर पहले ही करोड़ों रुपए का पार्सल आने की जानकारी थी। इसके लिए प्लानिंग भी पहले से ही शुरू हो गई थी। कर्मचारियों को पता था कि मैनेजर छुट्टी पर अपने घर जाने वाला है। इसलिए चोरी के मास्टरमाइंड विकास के कहने पर देवनारायण ने एक दिन पहले गांव जाने के लिए छुट्टी ले ली। उसकी जगह काम करने के लिए सीताराम को लाए, जो मैनेजर के छुट्टी पर जाने से एक दिन पहले काम करने लगा।
कुल चार कर्मचारियों ने वारदात को अंजाम दिया। पिछले 5 महीने के अंदर ही चारों को रखा था। किसी का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाया गया। इसका फायदा उठाकर विकास गुर्जर, हरिओम गुर्जर, देवनारायण और सुरेन्द्र गुर्जर ने चोरी को अंजाम दिया। 7.50 करोड़ के हीरे-जवाहारात लेकर दो कर्मचारी स्कूटी से निकले। बाकी दो कर्मचारी कंपनी के गल्ले में रखे कैश को बैग में भरकर पैदल निकल गए। यह सबकुछ सीसीटीवी में कैद है।
पुलिस की दर्जनभर से अधिक टीमों को चोर कर्मचारियों को पकड़ने में लगाया है। लोकेशन के आधार पर पकड़ में नहीं आए, इसलिए कर्मचारियों ने अपने-अपने मोबाइल बंद कर रखे है। पुलिस टीम कंपनी गेस्ट हाउस से करीब 15 KM दूरी में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल चुकी है।

RELATED ARTICLES
22 October 2025 10:52 AM
25 November 2021 02:52 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com