06 December 2022 01:51 PM

बीकानेर। पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते घुसपैठिए को BSF ने मार गिराया। मारने से पहले जवानों ने उसे आवाज लगाकर रूकने को कहा था, लेकिन वह आगे बढ़ता जा रहा था। उसके नहीं रूकने पर जवानों ने फायरिंग कर दी। घुसपैठिए की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पाक ने भी शव लेने से इंकार कर दिया है। BSF ने शव पुलिस को सौंप दिया है। मामला श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर से सटे बॉर्डर का है।
BSF जवानों को श्रीकरणपुर के गांव मांझीवाला के पास हरमुख पोस्ट पर रविवार देर रात घुसपैठिए की एक्टिविटी नजर आई थी। मृतक पाकिस्तान के किस इलाके का था या तारबंदी को पार कर कहां जा रहा था। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। शव को श्रीकरणपुर पुलिस को सौंप दिया गया है। शव श्रीकरणपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
दस रुपए पाकिस्तानी करेंसी मिली
घुसपैठिए की तलाशी में दस रुपए की पाकिस्तानी करेंसी, एक सिगरेट की डिब्बी, एक छोटी रस्सी, माचिस, लाइटर आदि सामान मिला है। बीएसएफ ने इस बारे में पाक रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग की थी, लेकिन उन्होंने घुसपैठिया का शव लेने से इनकार कर दिया।

RELATED ARTICLES
13 April 2023 04:30 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com