21 February 2023 01:59 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
जोड़बीड़ के सी सेक्टर में 5 एकड़ जमीन पर बनेगा साइंस पार्क, डिजाइन और एस्टीमेट तैयार
जोड़बीड़ में यूआईटी की 5 एकड़ जमीन पर 15.20 करोड़ रुपए की लागत से साइंस म्यूजियम बनेगा। इससे 12वीं कक्षा तक के स्टूडेंट को फायदा होगा। साइंस में उनकी रूचि बढ़ेगी।
राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद की ओर से बीकानेर के जोड़बीड़ में यूआईटी की पांच हेक्टेयर जमीन पर साइंस म्यूजियम बनाया जाएगा। इसके टेंडर हो चुके हैं और यूआईटी के अनुमोदन के बाद भवन निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। साइंस म्यूजियम के निर्माण में 15.20 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
इसमें पूंजीगत लागत 11 करोड़ रुपए है जिसमें केन्द्र और राज्य सरकार 50-50 प्रतिशत राशि देंगे। 3.50 करोड़ रुपए का कार्पस फंड जिसके लिए केन्द्र सरकार 20 और राज्य सरकार को 80 प्रतिशत राशि देनी होगी। म्यूजियम के लिए यूआईटी की ओर से जोड़बीड़ की आवासीय योजना के सी सेक्टर में 5 एकड़ जमीन दी गई है। परिषद की ओर से बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी म्यूजियम को बीकानेर में साइंस म्यूजियम बनाने का जिम्मा सौंपा गया है।
क्या-क्या होगा साइंस म्यूजियम में
टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा
15.20 करोड़ रुपए की लागत से 5 एकड़ में बनने वाले साइंस पार्क से बीकानेर में टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। जोड़बीड़ एरिया में राष्ट्रीय उष्ट्र और अश्व अनुसंधान केन्द्र है। गिद्ध रिजर्व एरिया है और वहीं लव-कुश वाटिका भी बन रही है। ऐसे में साइंस पार्क बनने से पर्यटकों के लिए एक सर्किट बन जाएगा। साइंस पार्क के मॉडल और हरा-भरा पार्क देशी-विदेशी पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी लुभाएगा।
बीकानेर में जल्दी ही साइंस पार्क का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए सारी प्रक्रिया पूरी कर यूआईटी को ऑनलाइन कागजात सौंपे गए हैं। अनुमोदन के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। -राकेश पड़िहार, रिसर्च ऑफिसर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग जयपुर
यूआईटी को साइंस पार्क के भवन निर्माण के लिए अभी तक किसी ने भी आवेदन नहीं किया है। इस संबंध में कागजात और आवेदन मिलने पर ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। - यशपाल आहूजा, यूआईटी सचिव

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com