08 October 2022 01:12 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,बीकानेर,07 अक्टूबर। वन्य जीव सप्ताह के तहत जुबिलेंट एकेडमी के छात्र छात्राओं को बीछवाल नर्सरी का भ्रमण करवाया गया और सभी बच्चों ने अपनी अपनी भावना अनुरूप चित्रकारी की और बच्चों को पौधों के जन्म से अंत तक क्या क्या कार्य करना है उसकी जानकारी दी गई। साथ ही पौधों का हमारे जीवन में क्या महत्व है पर विस्तार से चर्चा हुई। बीज से लेकर पेड़ बनने तक का महत्व समझाया गया है।
कार्यक्रम में भारतीय वन सेवा के अधिकारी वीरेंद्र सिंह जोरा, उप वन संरक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी मनीषा कंवर, नर्सरी इंचार्ज सरन जीत कौर, नर्सरी के अन्य कर्मचारियों में मोहम्मद उस्मान,मोहम्मद अमीन, जय सिंह,कालू भाट, नरपत सिंह,घेवर सिंह, आदि ने छात्र छात्राओं को म।तूवपूर्ण जानकारी दी । गुसाईजी बाबा गौ शाला समिति गुसाईसर के सचिव महावीर जैन और जुबिलेंट एकेडमी के स्टाफ में राज श्रीजैन,प्रियंका, लवेश्वर जैन,अमित बंसल,दिव्या शर्मा, भानु सारस्वत, आदि ने नर्सरी में पौधो के बीज, पौधों के बेड और इनको विकसित करने में कैसा वातावरण व जल वायु आदि पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। बच्चों ने मरुधरा बायलोजिक पार्क में निर्माणाधीन पिंजरों का अवलोकन किया।

RELATED ARTICLES
27 November 2023 07:02 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com