03 May 2023 08:39 PM

जोग संजोग टाइम्स,
पति की मृत्यु, बड़ा परिवार, अत्यंत कम आमदनी के कारण बीकानेर निवासी संतोष ओड अत्यधिक परेशान थी। उस पर बेतहाशा बढ़ती महंगाई ने उन्हें बुरी तरह से त्रस्त कर दिया था। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि इस संकट की घड़ी में कौन उनका सहारा बनेगा। 46 वर्षीया संतोष ओड के पति का 7 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। उनके 2 लड़के व 3 लड़कियां हैं। विधवा संतोष अपने घर-परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए ऊन कोटड़ी में मजदूरी करती है, पर आय अधिक नहीं होने व बड़ा परिवार होने के कारण आर्थिक संकट रहता था। तभी उन्हें राजस्थानी भाषा अकादमी परिसर, मुरलीधर व्यास नगर में संचालित महंगाई राहत कैम्प की जानकारी मिली। वे 3 मई को कैम्प में आई। यहां उन्हें कुछ ही देर में एक साथ 7 योजनाओं के लाभ की गारंटी मिली। उन्हें मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोज़गार गारंटी योजना, मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना जैसी अनुपम योजनाओं के लाभ मिलने के संबंध में मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड्स मिले। ये कार्ड उन्हें अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) श्री पंकज शर्मा ने प्रदान किये। मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड्स मिलने पर संतोष ओड ने राज्य सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके मुश्किल समय में राज्य सरकार ने सहायता का हाथ बढ़ाया। महंगाई राहत कैम्प के माध्यम से उन जैसे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बड़ा सहारा मिल रहा है।

RELATED ARTICLES
22 October 2025 10:52 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com