15 September 2021 04:15 PM

हनुमानगढ़। जिले की टाउन थाना पुलिस ने नशे की दवाई के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के कब्जे से 90 लॉराजीपाम टेबलेट्स बरामद की है। क्षेत्र में नशे के तौर पर उपयोग होने वाली दवाइयों की खरीद-फरोख्त की सूचना पर पुलिस ने गश्त को बढ़ाया। टाउन थाना प्रभारी दिनेश सारण के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर विजयपाल के नेतृत्व में टीम मंगलवार रात नौरंगदेसर के पास गश्त पर थी। इस दौरान एक युवक सुनसान रास्ते पर नजर आया। युवक की गतिविधि संदिग्ध लगने पर पूछताछ की गई। तलाशी में 90 लॉराजीपाम टेबलेट्स बरामद की गई। यह टेबलेट्स नशे के तौर पर भी उपयोग होती हैं। पुलिस ने डॉक्टर की पर्ची और मेडिकल स्टोर के बिल के बारे में पूछा तो युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर युवक विनोद कुमार (25) पुत्र कालुराम निवासी वार्ड 8 को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी टेबलेट्स कहां से लाया था। मामले की जांच जंक्शन थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर विशु वर्मा करेंगी। कार्रवाई करने वाली टीम में सब इंस्पेक्टर विजय पाल के अलावा कांस्टेबल रामनारायण, अमनदीप सिंह व प्रदीप सिंह शामिल थे।

RELATED ARTICLES
15 August 2021 11:04 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com