21 July 2022 02:32 PM

जोग संजोग टाइम्स,
सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हो रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह सहित कई कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
प्रदर्शनकारी ईडी के खिलाफ मार्च निकालने की तैयारी कर रहे थे। दिल्ली पुलिस ने पहले बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की फिर इन सभी को बस में बिठाकर ले गई।
गहलोत बोले- केंद्र का बर्ताव शर्मनाक
इस बीच CM गहलोत ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला बोला। कहा, ‘ईडी सरकार बनाने और गिराने का हथियार बन गया है। उन्होंने बीजेपी पर सरकार गिराने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘ये सरकारें गिराकर गर्व महसूस करते हैं।
ये अब विपक्ष मुक्त भारत बनाना चाहते हैं। सोनिया गांधी के साथ जिस तरह का बर्ताव केंद्र कर रहा है वह शर्मनाक है। सोनिया गांधी से मोतीलाल वोरा की तरह घर जाकर ईडी बयान ले सकती थी, लेकिन ये अब निचले स्तर पर उतर आए हैं।’
हमारी जगह आज ये होते तो देश में आग लगा देते। इनकी फितरत ही हिंसा और तोड़फोड़ करने की है। हम तो शांति से प्रदर्शन कर रहे हैं, हमारे लोग तो रघुपति राघव राजाराम के भजन गा रहे हैं। गहलोत दिल्ली AICC मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।’
गहलोत ने कहा- ‘पहले ये कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते थे, अब विपक्ष मुक्त भारत की तरफ जा रहे हैं। मोदीजी ने पिछले दिनों हैदराबाद में इसकी तरफ इशारा किया था। ये विपक्ष को दुश्मन मानते हैं। विपक्ष में दुश्मनी नहीं होती, हमारी केवल विचारधारा की लड़ाई है।

RELATED ARTICLES
08 December 2021 04:21 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com