21 July 2024 08:46 PM

पुलिस ने रविवार को श्रीकरणपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर को देशी पिस्तौल और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मारपीट, आर्म्स एक्ट और आबकारी के नौ मामले पहले ही दर्ज है। उसके खिलाफ कई जानकारियां सामने आने के बाद रविवार को सीओ श्रीकरणपुर संजीव चौहान की देखरेख में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
श्रीकरणपुर एसएचओ सुरेंद्रकुमार ने रविवार सुबह गांव छह एफए रड़ेवाला में आरोपी गुरविंद्रसिंह के मकान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया। उसके कब्जे से एक बंदूक, कारतूस व कुछ अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपी ने कुछ दिन पहले ही श्रीकरणपुर थाना क्षेत्र में दिनदिहाड़े जानलेवा हमला किया था। इस संबंध में थाने में मामला दर्ज है। इसकी जांच श्रीकरणपुर सीओ कर रहे है। पुलिस को इस मामले कुछ जानकारियां मिली थी। इसके आधार पर आरोपी के घर पर दबिश दी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। उससे मारपीट मामले में कुछ और खुलासे होने की संभावना है

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
08 June 2021 01:23 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com