14 January 2024 04:58 PM

सर्दी के मौसम में चोर बेखौफ होकर अपनी कारगुजारियों को अंजाम दे रहे हैं। फिर मकान, दुकान और वाहन सभी चोरों के निशाने पर है। रात्रि गश्त होने के बाद भी जिले में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। बंद मकान में चोरी का मामला कोटगेट थाने में दर्ज किया गया है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में दुकान में सेंधमारी आभूषण चोरी का मामला सामने आया है।
पहला मामला : भगवानपुरा बस्ती निवासी घनश्याम मीणा ने दर्ज कराया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसका मकान रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र की गली नंबर 2 में है । बीते 29 दिसंबर को वह अपने जयपुर रोड स्थित दूसरे मकान में सपरिवार गए हुए थे, जब 3 जनवरी को वापस लौटे तो घर का दरवाजा टूटा हुआ मिला। साथ ही अलमारी का सामान बिखरा हुआ मिला। चोर जेवरात और सामान चोरी कर ले गए ।
दूसरा मामला : श्री डूंगरगढ़ थाने में मोमासर बास निवासी राजू सुनार की ओर से दर्ज कराया गया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी मोमासर स्थित ज्वेलरी की दुकान में सेंधमारी कर चोर जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू की है।

RELATED ARTICLES
31 December 2021 11:53 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com