06 January 2022 01:36 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान पुलिस पर एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार एक महिला ने अजमेर में तैनात कॉन्स्टेबल पर रेप का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि इस दौरान वो दो बार गर्भवती हुई तो गर्भपात भी करवाया। शादी का नाम लेते ही वह पिटाई करने लगता और धमकाता। महिला परेशान होकर थाने पहुंची और इसकी शिकायत सिविल लाइंस थाने में दी। मामला सामने आने के बाद इसकी जांच कोतवाली सीआई शमशेर खां को सौंपी है।
पीड़ित महिला का आरोप है कि उसकी दोस्ती कुछ महीने पहले अजमेर पुलिस में तैनात कॉन्स्टेबल रिंकू के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इस दौरान दोनों की बातचीत होने लगी तो कॉन्स्टेबल ने उसे अपने पास अजमेर बुला लिया। इसके बाद 7 महीने से दोनों लिव इन में रह रहे थे। कॉन्स्टेबल शादी का झांसा देने लगा और दो बार रेप भी किया। महिला का आरोप है कि वो दो बार प्रेग्ननेंट भी हुई। जब कॉन्स्टेबल को पता चला तो उसने गर्भपात करवा दिया।
शादी की बात करने पर पिटाई करता, धमकाता फोटो वायरल कर दूंगा
पीड़िता का आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया। कुछ दिनों पहले जब उसने शादी के लिए कहा तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा। इतना ही धमकाया भी कि इस बारे में किसी को बताया तो फोटो-वीडियो वायरल कर दूंगा। पीड़िता का कहना है कि वह लंबे समय से कॉन्स्टेबल से परेशान थी। आखिर वह सिविल लाइंस थाने पहुंची और कॉन्स्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। एसपी विकास शर्मा ने बताया कि मामला सामने आने के बाद जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी सामने आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई जाएगी। जांच अधिकारी शमशेर खां ने बताया कि पीड़िता ने कॉन्स्टेबल पर रेप का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के बाद मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
11 August 2022 05:07 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com