04 January 2023 03:57 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ने राज्यभर में ब्लॉक अध्यक्षों के रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति कर दी है। इसमें बीकानेर जिले में आठ ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए हैं। बीकानेर पश्चिम, खाजूवाला, कोलायत और नोखा में ब्लॉक अध्यक्षों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के साथ ही कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द डोटासरा की ओर से जारी जंबो लिस्ट में बीकानेर के आठ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति किए गए हैं। इसमें बीकानेर पश्चिम के ए ब्लॉक में जाकिर हुसैन नागौरी, बी ब्लॉक में सुमित वल्लभ कोचर को नियुक्त किया गया है। सुमित लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय है। एनएसयूआई से यूथ कांग्रेस और अब ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए है। वो किसान और कांग्रेस नेता वल्लभ कोचर के पुत्र हैं। वहीं जाकिर हुसैन नागौरी को ए ब्लॉक का जिम्मा दिया गया है। जाकिर भी अर्से से कांग्रेस में सक्रिय है। इसके अलावा खाजूवाला के छत्तरगढ़ ब्लॉक में कयामूदीन पडिहार और खाजूवाला ब्लॉक में रामेश्वर लाल गोदारा को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के बज्जू में गणपत राम सिगड़ को, श्रीकोलायत ब्लॉक में मदनलाल चौहान को जिम्मा दिया गया है। नोखा में भी दो ब्लॉक अध्यक्ष बना गए हैं। नोखा सिटी में मोहन लाल लीलण और नोखा देहात में रामनिवास तर्ड को अध्यक्ष बनाया है।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
04 September 2022 02:44 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com