28 February 2022 05:32 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार नकली नोटों के खिलाफ जयपुर के बाद अब चित्तौडगढ़ में बड़ा एक्शन लिया गया है। एसपी की स्पेशल टीम और डीसटी टीम ने मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पूरा खुलासा दोपहर बाद तक किया जाना है। कार्रवाई में सवेरे तक दो लोगों को पकडा गया था और उनसे मिली सूचनाओं के बाद दबिश दी जा रही है। पुलिस अफसरों ने बताया कि तीन लाख रुपए के जाली नोट पकडे गए हैं। इनमें दो सौ , पांच सौ और अन्य नोट हैं। असली की हूबहू नकल कर नकली नोट छापे जा रहे थे। नकली नोट की डिलेवरी की जानी थी लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने एक्शन ले लिया। मुखिबर की सूचना पर नकली नोटों की डिलिंग होने की जानकारी मिली थी। इस एक्शन के बाद से चित्तौडगढ़ मंें हडकंप मचा हुआ है। देर रात यह कार्रवाई निंबाहेड़ा में की गई है। नोट छापने वाले और नोट चलाने वालों के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। गौरतलब है कि पिछले दिनों जयपुर में भी इस तरह का बड़ा रैकेट पकडा गया था। तीन आरोपियों से लाखों रुपयों के पांच सौ और दो सौ रुपए के जाली नोट बरामद किए गए थे। पुलिस ने उनके पास से प्रिंटर, विशेष तरह का छपाई का कागज और अन्य सामान बरामद किया था। नकली नोटों के मामले हाल में ही विधानसभा में भी गूंजे थे। बताया गया था कि एक साल के दौरान ही प्रदेश में नकली नोटों के कई केस सामने आ चुके हैं। यहां तक कि बैंकों तक में नकली नोट जमा कराए गए हैं।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com