19 April 2023 04:39 PM
जोग संजोग टाइम्स,
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष () की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में अब चीन की तुलना में लगभग 30 लाख अधिक लोग हैं। आंकड़ों के मुताबिक भारत की आबादी 1.4286 अरब है, जबकि चीन की आबादी 1.4257 अरब है।
साल की शुरुआत में ही वैश्विक विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी की थी कि भारत 2023 में सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। UNFPA के नए आंकड़ों ने इस बात की पुष्टि की है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार एक साल में भारत की जनसंख्या में 1.56% की वृद्धि हुई है।
1950 के बाद पहली बार भारत की जनसंख्या चीन की जनसंख्या से अधिक हो गई है। नए आंकड़ों को रिपोर्ट में 'जनसांख्यिकीय संकेतक' के रूप में वर्गीकृत किया गया है। यूएन 1950 से दुनिया की आबादी से जुड़े आंकड़े जारी करता आ रहा है। यह पहली बार है जब भारत आबादी के मामले में चीन से आगे निकल गया है। पिछले साल एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि पिछले छह दशकों में पहली बार चीन की जनसंख्या में गिरावट आई है। चीन में जन्म दर भी घटी है और इस साल यह नकारात्मक दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES
22 October 2025 10:52 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com