05 February 2022 03:26 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार पाली में आटा-साटा में शादी का मामला सामने आया है। शादी के बाद दोनों परिवारों में विवाद हो गया। बहू मायके गई तो बेटी को भी बंधक बना लिया। बेटी के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पिता ने आरोप लगाया कि समधी ने बहू की शादी भी दूसरी जगह करवा दी। बेटी से भी मिलने नहीं देते। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पाली जिले के दूदोड़ (मारवाड़ जंक्शन) के रहने वाले सोहन सिंह राजपुरोहित (57) मामले में कार्रवाई को लेकर एसपी दुष्यंत राजन से मिले। एसपी को बताया कि समाज में लड़कियों की कमी है। इस कारण बेटे पप्पू सिंह उर्फ सुरेश सिंह की शादी नहीं हो पा रही थी। बेरा खिमतीया के हरी सिंह राजपुरोहित की बेटी रिंकू कंवर से रिश्ते की बात चली। दोनों परिवार ने बात की तो आटा-साटा करने को कहा। इसके बाद बेटी मनीषा की शादी भी हरी सिंह के बेटे सुमेर सिंह से तय कर दी। 18 जनवरी 2020 को बेटे और 20 जनवरी को बेटी मनीषा की शादी हुई थी।
बेटी को दहेज के लिए परेशान किया
शादी के कुछ महीनों बाद दामाद सुमेर सिंह बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगा। तंग आकर बेटी पीहर आ गई। इस दौरान बहू रिंकू कंवर को डिलेवरी के लिए मायके भेजा गया। 9 फरवरी 2021 को बहू ने बेटी को जन्म दिया। प्यार से उसका नाम भूमि रखा। हॉस्पिटल मिलकर भी आए।
बहू की शादी दूसरी जगह करवाने का आरोप
समधी हरी सिंह ने फोन पर कहा कि उनकी बहू मनीषा ससुराल आएगी। उसके बाद रिंकू व उसकी बेटी भूमि को ससुराल भेजेंगे। उन्होंने अपनी बेटी को समझाकर ससुराल भेज दिया। इसके बाद भी उन्होंने बहू रिंकू कंवर और पोती भूमि को नहीं भेजा। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 13 लाख रुपए लेकर रिंकू के परिवार ने उसकी शादी दूसरी जगह करवा दी। यह जानकारी कुछ दिन पहले ही उन्हें मिली। बेटी मनीषा को भी बंधक बनाकर रखा हैं। मिलने और फोन पर बात भी नहीं करने देते।
एसपी से लगाई न्याय की गुहार
सोहन सिंह राजपुरोहित ने 6 जनवरी 2022 को मारवाड़ जंक्शन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। कार्रवाई नहीं होने पर अपने बेटे पप्पू सिंह व गांव वालों के साथ पाली एसपी ऑफिस पहुंचे। एसपी राजन दुष्यंत को कहा कि आटा-साटा प्रथा में उनके बेटे-बेटी का जीवन बर्बाद हो गया। पीड़ित पिता ने बच्चों को न्याय दिलाने की मांग की है। एसपी ने कहा कि मामला मारवाड़ जंक्शन थाने में दर्ज हैं। अभी तक क्या कार्रवाई हुई हैं, इसकी जानकारी लेकर जांच करवाते हैं।
आटा-साटा प्रथा : लड़की के बदले लड़की का लेन-देन
आज भी ज्यादातर समाज में लड़कियों की कमी सामने आ रही हैं। माता-पिता कई बार बच्चों की शादी नहीं होने पर आटा-साटा के लिए मान जाते है। शर्त रखते हैं कि बेटी देंगे तो हम अपनी बेटी की शादी आपके बेटे से कर देंगे। एक तरीके से लड़की के बदले लड़की लेना और देना आटा-साटा कहलाता हैं।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com