08 November 2021 09:12 AM
गंगाशहर थाना क्षेत्र में व्यक्ति द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। मामला भीनासर का है। मुरली मनोहर गौशाला के हौद में आत्महत्या की है। गंगाशहर थाने के एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि शाम को सात बजे गौशाला कर्मचारी ट्यूबवेल के पास बने हौद की तरफ गए तो उन्हें शव तैरता दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान रूपेश पुत्र बाबूलाल गहलोत के रूप में हुई।
मृतक की स्कूटी गौशाला के बाहर मिली। जिसकी डिक्की में उसका मोबाइल भी मिला। मोबाइल ऑन था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वह गाय की सेवा के लिए गौशाला आया करता था। उसके फोन से अंतिम कॉल उसके मामा जयकिशन गहलोत के नंबर पर हुआ था। मामा से उसकी बात भी हुई बताते हैं। उसके बाद किसी से भी उसका संपर्क नहीं हुआ। शव पानी में ऊपर तैर रहा था। ऐसे में अनुमान है कि उसने 11-12 बजे आत्महत्या की होगी।
मृतक के शव का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह होगा। पुलिस मामले की जांच करेगी।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
12 March 2023 10:23 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com