20 March 2022 12:02 PM

जोग संजोग टाइम्स ,बीकानेर
20 साल की लड़की का पेड़ से लटका शव मिला। परिवार उसकी शादी के लिए लड़का ढूंढ रहा था। परिजनों ने गांव के एक युवक पर मारने का शक जताया है। सुसाइड या हत्या इस बारे में पुलिस जांच कर रही है।
बांसवाड़ा के सदर थाने के SI उमेशचंद्र ने बताया कि हवाई पट्टी, तलवाड़ा के समीप एक नाले किनारे रोजड़े के पेड़ से संगीता (20) पुत्री रकमा डामोर का शव लटका मिला। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम करवाया। लड़की 10वीं पास थी। उसकी शादी के लिए परिवार लड़का ढूंढ रहा था। युवती शुक्रवार को घर से गैर खेलने निकली थी। वापस नहीं आने पर परिवार ने तलाश की। आज सुबह पेड़ से लटकी मिली।
हार पहने हुए मिली लड़की
युवती ने गले में चांदी का हार पहन रखा था। शव के पैर जमीन से लगभग तीन फीट ऊपर थे। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है लेकिन युवती नाले किनारे कंटीली झाड़ियों के बीच पेड़ की ऊंचाई तक कैसे पहुंची। कंटीले पेड़ पर नौ फीट ऊपर शाखा से लटकने की गुत्थी भी पुलिस नहीं सुलझा पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिवार को गांव के युवक पर शक
युवती के परिवार ने गांव के ही युवक सुनील डामोर पर बेटी को मारने का आरोप लगाया है। परिवार का आरोप है कि वह अक्सर संगीता से शादी का दबाव बनाता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
21 December 2023 04:21 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com