12 June 2023 07:04 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर , केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने सोमवार को लूणकरणसर एवं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया।
उन्होंने नापासर, सींथल, मूंडसर, साधासर, मसूरी, बिदासरिया, कुचोर अगुणी, बादनू, सांवतसर, दुलचासर, सूडसर, देराजसर, नोरंगदेसर, सहजरासर आदि गांवों में स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की।
गहलोत ने बादनू अपना परिवार सेवा सदन का औचक निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां रहने वाले बच्चों से मुलाकात की। संस्था के अध्यक्ष रामेश्वर लाल बिश्नोई ने साफ पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर केश कला बोर्ड अध्यक्ष गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जनहितैषी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना के तहत 25 लाख रूपए तक का उपचार निःशुल्क दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 500 रूपए में गैस सिलेण्डर, 5 लाख रूपए का दुर्घटना बीमा, न्यूनतम 1000 रूपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन, किसानों को 2000 एवं घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट निशुल्क बिजली, अन्नपूर्णा किट, 40 हजार रूपए का पशु बीमा जैसी योजनाओं से आमजन को महंगाई की मार से राहत मिली है। उन्होंने इन योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
03 December 2021 02:03 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com