24 April 2022 11:53 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार पत्नी को अस्पताल दिखाने के लिए ले जाने पर पीछे से घर में चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में कर्मचारी कॉलोनी निवासी भंवरलाल दर्जी ने लक्ष्मण गिरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना कर्मचारी कॉलोनी में 23 अप्रैल की दोपहर को एक बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह अपनी पत्नी को दिखाने के लिए बीकानेर पीबीएम अस्पताल आया हुआ था। इसी दौरान पीछे से आरोपी व एक अन्य ने घर की अलमारी से 25 हजार की नकदी,एक सोने की अंगूठी,एक सोने की चैन सहित अन्य सामान चोरी करके ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
11 October 2022 03:26 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com