26 August 2023 06:57 PM
जोग संजोग टाइम्स,
अपना संस्थान के तत्वावधान में बीकानेर में चल रही यात्रा का देशनोक पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया और संगोष्ठी का आयोजन परमहंस वाटिका देशनोक के संत पूज्य जगदीश महाराज के सानिध्य में तथा सामाजिक कार्यकर्त्ता शिवदयाल उपाध्याय की अध्यक्षता में हुआ ।यात्रा के साथ आए सामाजिक कार्यकर्त्ता लिखमाराम पटीर ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि पर्यावरण सभी के जीवन का आधार है,हम सभी को इसके संरक्षण हेतु मिलकर प्रयास करना चाहिए।उन्होंने बताया कि हम सब पर प्रकृति का ऋण है उसको उतारने का एक ही उपाय है वह है उसका संरक्षण संवर्धन।उन्होंने कहा कि अपना संस्थान के द्वारा पर्यावरण चेतना हेतु यह यात्रा है हम सबको इसके तीन P पर ध्यान देना है जो इस प्रकार है प्लास्टिक पानी और पेड़,प्लास्टिक पहले तो हमारे घर मे आना नहीं चाहिए अगर आगया है तो फिर बाहर नहीं जाना चाहिए उसको इको ब्रिक्स से घर मे ही रखना चाहिए, पानी बचाया जा सकता है ना के बनाया और अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए और जब तक वो बड़े नहीं होते उनकी देखभाल भी करनी चाहिए इसके लिए उन्होंने एक सरल उपाय बताया कि आप अपने जन्मदिन पर पेड़ लगाओ फिर अगले साल से अपने जन्मदिन के साथ उस पेड़ का भी जन्मदिन मनाओ। *इस अवसर पर बीकानेर से आएसुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पेड़ में भी जीवन होता है उन्होंने भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु का उदाहरण देते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने इस बात को सिद्ध किया।अभी जितने पेड़ होने चाहिए उतने नहीं है इसलिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं।कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन जयपाल मारू ने दिया तथा सबका आभार भंवर गिरी में ज्ञापित किया।
इस कार्यक्रम में भवानी शंकर दान,सुमेर सिंह,शिवनारायण बिश्नोई,वीरेंद्र सिंह, रामरतन गोयल,नारायण दान आदि ने अपने विचार रखे तथा बड़ी संख्या में कस्बेवासियों ने पेड़ लगाने का और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
जोग संजोग टाइम्स,
अपना संस्थान के तत्वावधान में बीकानेर में चल रही यात्रा का देशनोक पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया और संगोष्ठी का आयोजन परमहंस वाटिका देशनोक के संत पूज्य जगदीश महाराज के सानिध्य में तथा सामाजिक कार्यकर्त्ता शिवदयाल उपाध्याय की अध्यक्षता में हुआ ।यात्रा के साथ आए सामाजिक कार्यकर्त्ता लिखमाराम पटीर ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि पर्यावरण सभी के जीवन का आधार है,हम सभी को इसके संरक्षण हेतु मिलकर प्रयास करना चाहिए।उन्होंने बताया कि हम सब पर प्रकृति का ऋण है उसको उतारने का एक ही उपाय है वह है उसका संरक्षण संवर्धन।उन्होंने कहा कि अपना संस्थान के द्वारा पर्यावरण चेतना हेतु यह यात्रा है हम सबको इसके तीन P पर ध्यान देना है जो इस प्रकार है प्लास्टिक पानी और पेड़,प्लास्टिक पहले तो हमारे घर मे आना नहीं चाहिए अगर आगया है तो फिर बाहर नहीं जाना चाहिए उसको इको ब्रिक्स से घर मे ही रखना चाहिए, पानी बचाया जा सकता है ना के बनाया और अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए और जब तक वो बड़े नहीं होते उनकी देखभाल भी करनी चाहिए इसके लिए उन्होंने एक सरल उपाय बताया कि आप अपने जन्मदिन पर पेड़ लगाओ फिर अगले साल से अपने जन्मदिन के साथ उस पेड़ का भी जन्मदिन मनाओ।
इस अवसर पर बीकानेर से आएसुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पेड़ में भी जीवन होता है उन्होंने भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु का उदाहरण देते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने इस बात को सिद्ध किया।अभी जितने पेड़ होने चाहिए उतने नहीं है इसलिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं।कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन जयपाल मारू ने दिया तथा सबका आभार भंवर गिरी में ज्ञापित किया।
इस कार्यक्रम में भवानी शंकर दान,सुमेर सिंह,शिवनारायण बिश्नोई,वीरेंद्र सिंह, रामरतन गोयल,नारायण दान आदि ने अपने विचार रखे तथा बड़ी संख्या में कस्बेवासियों ने पेड़ लगाने का और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
RELATED ARTICLES
05 January 2024 07:17 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com