05 March 2023 02:29 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
चार दिन पहले केन्द्रीय मौसम विभाग ने राजस्थान समेत मध्य भारत में तेज गर्मी पड़ने और बारिश कम होने का अनुमान जताया था। जो मार्च के पहले ही सप्ताह में फेल साबित होता दिख रहा है।
राजस्थान के उत्तर-पूर्वी जिलों में बीती रात से आज सुबह तक कई जगहों पर बारिश होने से होली से पहले मौसम में ठंडक घुल गई। बाड़मेर में बिजली गिरने से खेराजराम (22) पुत्र भंवराराम और उसकी 5 साल की भतीजी हक्का की मौत हो गई।
जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कई जिलों में आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। आज शाम तक इन संभाग के जिलों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम केन्द्र जयपुर और जल संसाधन विभाग से जारी रिपोर्ट देखें तो बीती रात से आज सुबह तक जयपुर, बीकानेर, सीकर, चूरू, अजमेर, नागौर, टोंक और बूंदी में कई जगहों पर हल्की स्पीड की हवाओं के साथ 1 से लेकर 5MM तक बारिश हुई।
जयपुर के ग्रामीण एरिया में एक से लेकर 2MM तक बारिश दर्ज हुई। इधर अजमेर शहर में देर रात हल्की झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया।
अजमेर शहर में 5MM, श्रीनगर में 5, नागौर के लाडनूं में 1, मकराना में 1, बीकानेर के नोखा में 2, बज्जू में 3, डूंगरगढ़ में 2MM, बूंदी के नैनवां में 2 और टोंक के पीपलू में 0.5MM बरसात हुई। वहीं, उदयपुर, कोटा में भी हल्की बूंदाबांदी हुई।
अजमेर में देर रात हुए बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में तीन-चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।
जयपुर में भी बारिश से गिरा तापमान
जयपुर शहर आज सुबह रुक-रुककर हल्की बारिश हुई। इससे पहले देर रात शहर में ठंडी हवा चली और बिजली भी चमकी। जिले के चाकसू, माधोराजपुरा, किशनगढ़-रेनवाल में 1-1MM जबकि फागी में 2.5MM बारिश दर्ज हुई।
बारिश के बाद जयपुर शहर में सुबह से बादल छाए हुए है, जिसके कारण आज सुबह धूप नहीं निकली। मौसम विभाग ने जयपुर में आज भी बारिश होने का अनुमान जताया है साथ ही दिन के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने का अनुमान जताया है।
बारिश के साथ बिजली कड़कने का अलर्ट
जयपुर मौसम केन्द्र ने आज जयपुर, दौसा, अलवर, करौली, सवाईमाधोपुर, झुंझुनू, चूरू, सीकर, नागौर, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, बीकानेर जिलों और उनके आसपास के क्षेत्रों मे आकाशीय बिजली चमकने के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।
अजमेर के कुछ हिस्सों में शाम को करीब 45 मिनट तक बारिश हुई। होली तक बारिश के होने का अनुमान है।
प्रदेश में शनिवार को नागौर, बाड़मेर में बारिश के साथ ओले गिरे।
नागौर, बाड़मेर, भीलवाड़ा-पुष्कर में ओले गिरे
नागौर, बाड़मेर में शनिवार को अचानक मौसम पलटा और बारिश के साथ ओले गिरे। इससे पहले पुष्कर में शुक्रवार शाम अचानक मौसम पलटने के बाद करीब 15 मिनट तक हल्की बारिश हुई। इस दौरान करीब 1 से 2 मिनट तक शहर के कुछ हिस्सों में चने के आकार के ओले गिरने मौसम ठंडा हो गया। पुष्कर के आसपास के क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई। वहीं, भीलवाड़ा जिले में भी कई क्षेत्रों में ओले गिरने से मौसम ठंडा हो गया है।
जोधपुर में शनिवार शाम आंधी चली । धूलभरी हवाओं के कारण लोगों परेशानी का सामान करना पड़ा। आंधी से शहर के कई इलाकों में एक घंटे के लिए बिजली गुल हो गई।
सीकर के फतेहपुर में शनिवार सुबह काले बादल छाए रहे। बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश हुई।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का आज का तापमान
शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
अजमेर | 34.4 | 20.7 |
अलवर | 30.5 | 18.8 |
बाड़मेर | 36.1 | 21.3 |
भीलवाड़ा | 35.1 | 16.4 |
बीकानेर | 32.6 | 18.5 |
चित्तौड़गढ़ | 35.8 | 18 |
चूरू | 32.8 | 16.3 |
जयपुर | 33.5 | 20 |
जैसलमेर | 32 | 18.4 |
जोधपुर | 35.6 | 21.6 |
कोटा | 33.1 | 20.6 |
पिलानी | 30.7 | 14.9 |
सीकर | 30.8 | 16.5 |
गंगानगर | 29.3 | 14.8 |
उदयपुर | 34.8 | 19.4 |

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com