03 August 2022 01:19 PM
जोग संजोग टाइम्स,
मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर में एक बार फिर फायरिंग का मामला सामने आया है। रामपुरा बस्ती में मंगलवार देर रात दो गुटों में फायरिंग हुई, इसके बाद एक युवक को घायल अवस्था में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। नयाशहर पुलिस फायरिंग करने वाले युवकों की धरपकड़ करने में जुट गई है।
नयाशहर थानाधिकारी गोविन्द सिंह ने बताया कि रामपुरा बस्ती संख्या तीन में रहने वाले यूनुस और सौहेल के बीच आपसी रंजिश है। दोनों के बीच अर्से से विवाद चल रहा है। कई बार झगड़ा भी हुआ। इस बीच मंगलवार की देर रात दोनों आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई फायरिंग में आईदान नामक युवक घायल हो गया। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंची और धरपकड़ शुरू की। सौहेल पुत्र युनूस ने इस संबंध में नयाशहर थाने में नामजद एफआईआर करवाई है। उसने शाजिद सहित कुछ युवकों पर फायरिंग का आरोप लगाया है। इस मामले की छानबीन खुद सीओ सिटी दीपचंद कर रहे हैं।
कहां से आते हैं हथियार?
बीकानेर में पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध हथियार जब्त किए थे। बड़ी संख्या में बदमाशों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई, इसके बाद भी फायरिंग जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। खासकर रामपुरा बस्ती, लालगढ़, मुक्ता प्रसाद नगर एरिया में सबसे ज्यादा फायरिंग के मामले सामने आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES
22 October 2025 10:52 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com