20 October 2022 01:05 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
दीपावली के मद्देनजर नगर विकास न्यास क्षेत्र की रोड लाइट संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा ने बताया कि दीपावली के दौरान न्यास क्षेत्र की सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था सुचारू रहे, इसके मद्देनजर नगर विकास न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष दीपावली तक 24 घंटे कार्यरत रहेगा तथा आमजन इसके हेल्पलाइन नंबर 0151- 3553791 तथा 99291-99900 पर रोड लाइट संबंधित शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि न्यास द्वारा इस समस्या का प्राथमिकता से निस्तारण करवाया जाएगा। त्वरित निस्तारण नहीं होने की स्थिति में न्यास सचिव से संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
29 March 2026 05:15 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com