23 July 2022 01:29 PM
जोग संजोग टाइम्स,
राजस्थान एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी ने नोखा क्षेत्र के दो प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक स्तर पर क्रमोन्नत किए जाने पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत और शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला का आभार जताया है।
उन्होंने बताया कि नोखा के राप्रावि ग्रेवल सड़क दावा एवं राप्रावि पश्चिम केड़ली को उच्च प्राथमिक स्तर पर क्रमोन्नत किया गया है। इससे स्थानीय विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा तथा बच्चे गांव में ही आगे की पढ़ाई कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सर्वांगीण विकास को समर्पित है। सरकार ने शैक्षणिक उन्नयन को लेकर अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनेक स्कूलों को क्रमोन्नत किया गया है। नए स्कूल भी खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोखा की दूरस्थ ढाणियों की अन्य स्कूलों के क्रमोनयन के प्रस्ताव भी राज्य सरकार को भिजवाए गए हैं।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com