21 December 2022 02:39 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बकाया कर समय पर जमा नहीं कराने वाले व्यापारियों के खिलाफ कर विभाग ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। ताकि चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक व्यापारियों पर जितना भी कर बकाया है, उसे वसूला जा सके। गत दिनों विभाग के मुख्य आयुक्त डॉ. रवि कुमार सुरपुरा ने सभी अधिकारियों की बैठक कर लक्क्ष्य की प्राप्ति तथा बकाया जमा नहीं कराने वाले व्यापारियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने पर बल दिया था। इसके बाद विभाग ने ऐसे व्यापारियों की सूची तैयार कर उनके बैंक खातों को सीज करना प्रारंभ कर दिया है। अभी तक करीब 25 खातों को सीज किया जा चुका है। इसके अलावा अचल संपत्ति का भी पता लगाया जा रहा है। ताकि बकाया जमा नहीं कराने की स्थिति में कुर्की की कार्रवाई कर कर जमा कराने की वसूली की जा सके। विभाग के अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन) निहालचंद विश्नोई ने बताया कि जिन व्यापारियों का बकाया कर वैट से संबंधित हो, इस प्रकार के व्यापारियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अगर कोई कर जमा कराना चाहता है, तो वह छूट का लाभ भी उठा सकता है। यह छूट योजना 31 दिसंबर तक रहेगी।विश्नोई ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर बिजनेस इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा रिटर्न तथा कर नहीं जमा कराने वाली फर्मों की सूची भेजी गई है। उसके आधार पर सम्बंधित फर्मों के खातों को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
 
        				30 October 2025 02:43 PM
 
        				25 July 2024 04:02 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com