21 April 2022 02:33 PM
जोग संजोग टाइम्स,
श्रीडूंगरगढ़ में एक युवक ने पेड़ पर लटककर फांसी लगा ली। सुसाइड का ये केस श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज करके जांच शुरू की गई है। मृतक श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के प्रताप बस्ती में रहने वाला रेवंतगिरी पुत्र जुगल गिरी है।
दरअसल, सुबह सवेरे ही ये बुरी खबर कस्बेवासियों को मिली। कस्बे के पास ही स्थित वन विभाग के पेड़ों पर एक युवक का शव लटकते हुए देखा गया। किसी ने पुलिस को इस आशय की जानकारी दी। इस पर एसआई बीरबल ढाका मौके पर पहुंचे। पड़ताल करने पर युवक की पहचान रेवंत गिरी के रूप में हुई। उसके परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी गई। कुछ ही देर में परिजनों ने पहुंचकर इसकी शिनाख्त की। प्रताप बस्ती निवासी रेवंतगिरी पुत्र जुगलगिरी के फांसी लगाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ दिन से तनाव में चल रहा था। ऐसे में उसने अपना जीवन समाप्त कर लिया। उसका शव बाद में पुलिस ने श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम हुआ करके शव परिजनों को सौंप दिया गया। रेवंत गिरी के तनाव का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

RELATED ARTICLES
14 April 2024 07:53 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com