24 May 2022 12:11 PM

jog sanjog times bikaner,
बीकानेर, 23 मई। प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री आलोक गुप्ता के निर्देशानुसार प्रशासनिक सुधार विभाग के राज्य स्तरीय निरीक्षण दल ने उप सचिव के.के. मंगल के नेतृत्व में सोमवार को जिला मुख्यालय के 72 कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया तथा 91 उपस्थिति पंजिकाएं जब्त की गई। इस दौरान 180 राजपत्रित अधिकारियों में से 33 तथा 783 अराजपत्रित कर्मचारियों में से 135 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण टीम में अनुभाग अधिकारी मांगीलाल मीणा तथा निरीक्षण अधिकारी मोहम्मद वकील साथ रहे। उप सचिव मंगल ने बताया कि आईजीएनपी के मुख्य अभियंता कार्यालय में 18 में से आठ राजपत्रित तथा 17 में से 11 अराजपत्रित कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में चार में से एक राजपत्रित तथा 12 में से 11 अराजपत्रित कर्मचारी अनुपस्थित मिले। यहां एपीओ चल रहे 85 में से 48 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने बताया कि जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के जोनल इंजीनियर कार्यालय में 39 में से 7 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। सभी कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES
        				30 October 2025 02:43 PM
        				27 April 2022 04:50 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com